उत्तर प्रदेशराज्य

सबसे पहले इन वादों को पूरा करेंगे योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री का पद संभालते ही योगी आदित्यनाथ के सामने कई चुनौतियां होंगी। इसमें सबसे बड़ी चुनौती अपने चुनावी वादों को पूरा करने की होगी। इस बार चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने कई बड़े-बड़े वादे किए थे। इसके चलते भाजपा को भी अपने घोषणा पत्र में लुभावने वादे करने पड़े।

युवाओं से लेकर महिलाओं तक जानिए किसे क्या मिलेगा
  • सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन के अंदर कराया जाएगा। देरी होने की स्थिति में चीनी मील किसानों को ब्याज के साथ भुगतान करेगी।
  • प्रदेश में किसानों के लिए पांच हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी।
  • 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू होगी।
  • प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप प्रदान करते रहेंगे।
  • महिलाओं को क्या मिलेगा?मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था किया जाएगा। 
  • कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
  • 5,000 करोड़ रुपये की लागत से अवंति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन शुरू किया जाएगा। पांच लाख महिला स्वयं सहायता समूह बनाई जाएंगी।
  • स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली लगभग एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर एसएचजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एक लाख तक का ऋण न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • लोक सेवा आयोग सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को दोगुना किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button