उत्तर प्रदेशराज्य

लोकसभा में आज पेश हो सकता है?

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दिल्ली में तीनों नगर निगमों को एक कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को तीनों नगर निगमों के एकीकरण पर मुहर लगा दी थी। दिल्ली एमसीडी एकीकरण का विधेयक आज लोकसभा में पेश हो सकता है। भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कहा जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के एकीकरण को लेकर लोकसभा में विधेयक पेश किया जाएगा।

भाजपा ने लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहने के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।

राज्य चुनाव आयोग ने नहीं किया चुनाव की तारीखों का एलान

गौरतलब है कि नौ मार्च को दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का एलान करना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। चुनाव आयोग ने कहा था कि उपराज्यपाल ने पत्र भेजकर तीनों नगर निगमों के एकीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंशा से उसे अवगत कराया है। इस वजह से आयोग निगम चुनाव की तारीख की घोषणा टाल दी थी। आयोग का कहना है कि 18 मई से पहले नगर निगम का चुनाव हो जाना चाहिए। इसके लिए 18 अप्रैल तक अधिसूचना जारी करनी होगी।

Related Articles

Back to top button