उत्तर प्रदेशराज्य

सफर में सांड़ तो मिलेंगे, चल सको तो चलो

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़कों पर घूमते छुट्टा जानवरों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सफर में सांड तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो… बड़ा कठिन है यूपी में सफर जो चल सको तो चलो!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सड़कों पर घूमते छुट्टा सांड को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। 


अखिलेश यादव बुधवार को सीतापुर में थे। जहां उनके काफिले के सामने एक सांड आ गया। जिस पर उन्होंने ट्वीट किया। प्रदेश में छुट्टा जानवर एक बड़ी समस्या है जिसे दूर करने का वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी। इसके कारण किसान भी परेशान हैं और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कई बार दोपहिया वाहन चालकों की मौत भी हो जाती है।

Related Articles

Back to top button