उत्तर प्रदेशराज्य

पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:विधान सभा चुनाव के इतिहास में पार्टी के सबसे निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता हार के कारणों की समीक्षा की मांग कर रहे हैं। यद्यपि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लखनऊ आकर अलग से हार की समीक्षा करनी चाहिए और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लेना चाहिए।

 कांग्रेस के डिजिटल मीडिया के संयोजक अंशू अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजे अपने पत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अनुरोध किया है। 

विधान सभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में जिस तरह से कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर पैराशूट से उतरे उम्मीदवारों पर पार्टी ने दांव लगाया, उससे कार्यकर्ताओं में भारी हताशा ही नहीं, कुंठा भी है। पार्टी के कई बड़े ओहदेदार अपने नातेदारों के चुनाव में ही व्यस्त रहे और दूसरे प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए निकले ही नहीं। कार्यकर्ताओं को इस बात का भी रंज है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने ऐसी शर्मनाक हार के लिए सार्वजनिक रूप से नैतिक जिम्मेदारी लेने से परहेज किया। 

कांग्रेस के डिजिटल मीडिया के संयोजक अंशू अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजे अपने पत्र में उनसे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने प्रियंका से यह भी कहा है कि आपके आसपास मौजूद लोगों ने पार्टी का बड़ा नुकसान किया है। प्रदेश में पार्टी की यह हालत करने वालों की पारदर्शी समीक्षा हो और जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

Related Articles

Back to top button