उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका गांधी लखनऊ में निकालेंगी मार्च

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस की ओर से लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे से महिला सशक्तिकरण पर जोर देने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इसका नेतृत्व करेंगी।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि से शुरू किया गया “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण की सिर्फ बात ही नहीं करती है, बल्कि उसे जमीन पर लेकर भी जाती है।

यूपी विधानसभा चुनाव की 159 महिला उम्मीदवार समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी

कांग्रेस ने वादा पूरा किया

“लड़की हूं लड़ सकती हूं” कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है।

समाजसेवी, डाक्टर्स, शिक्षिकाएं भी होंगी शामिल

नेट्टा डिसूजा ने बताया कि 8 मार्च को दिन में 12 बजे यह मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर खत्म होगा। इस मार्च में “लड़की हूं लड़ सकती हूं” की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल होंगी। इसके अलावा पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित, महिला जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button