उत्तर प्रदेशराज्य

आजमगढ़ में मयंक समाजवादी पार्टी में शामिल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में अंतिम चरण के मतदान से दो दिन पहले तक दल-बदल के साथ पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आजमगढ़ में अखिलेश यादव की चुनावी सभा में प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बीते दिनों इनकी शिष्टाचार भेंट ने आज रंग दिखाया। अखिलेश यादव ने इस दौरान मंच से पूर्व आइएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर को भी जमकर सराहा।

आजमगढ़ के मेहनगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा को झटका दिया।

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनकी भाजपा में अनदेखी हो रही थी। रीता बहुगुणा जी भी पहले समाजवादी पार्टी में थीं। हम लोग मयंक जोशी के अनुभव का भी काम लेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद आजमगढ़ निवासी पूर्व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर के प्रदेश की कानून-व्यस्था को पटरी पर लाने के काम को भी जमकर सराहा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार की फतेह होने से अब अब कोई भी नहीं रोक सकता है।

Related Articles

Back to top button