अन्तर्राष्ट्रीय

खार्किव रेलवे स्टेशन पर हजारों भारतीय फंसे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 7वें दिन भी जारी है। इस बीच 10 फ्लाइट्स से 2305 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। इस बीच यूक्रेन के खार्किव रेलवे स्टेशन पर हजारों भारतीय छात्र फंसे हैं। घंटों से यहां से कोई ट्रेन नहीं चल रही है। इधर, उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हम ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हजारों नागरिकों को भारत वापस लाया गया। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने 4 मंत्रियों को वहां भेजा है, भारतीयों की सुरक्षित यात्रा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

यूक्रेन से 2 दिन बाद 9 फ्लाइट्स आएंगी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ में वायुसेना भी शामिल हो गई है। वायुसेना के दो ट्रांसपोर्ट विमान C-17 ने बुधवार सुबह हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। वायु सेना का एक विमान, टैंट, कंबल और अन्य मानवीय सहायता सामग्री लेकर हिंडन एयरबेस से रवाना हुआ। माना जा रहा है कि अपनी पहली उड़ान में ही 400 से ज्यादा भारतीय छात्रों को यह विमान एयरलिफ्ट करके बुधवार शाम तक भारत ला सकता है। इंडियन एयरफोर्स का कहना है कि भारतीयों को निकालने के लिए प्रतिदिन 4 विमान उड़ाए जाने की तैयारी है।

इस बीच भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। इससे 251 भारतीयों से लाया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी स्थानीय भाषा में बात करके यात्रियों का स्वागत किया।

एअर इंडिया का दसवां विमान दिल्ली पहुंचा
बुधवार को दसवां विमान भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा। इसके पहले 9वीं उड़ान में रात 1.30 बजे 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 10 फ्लाइट्स से कुल 2,305 भारतीयों को देश वापस लाया जा चुका है। आज कुल 7 फ्लाइट्स यूक्रेन के आसपास के देशों से भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुंचेंगी।

Related Articles

Back to top button