उत्तर प्रदेशराज्य

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाईं में गिरने से मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गोंडा के तरबगंज- नवाबगंज मार्ग पर रविवार की रात करीब एक बजे दुर्जनपुर घाट के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

तरबगंज- नवाबगंज मार्ग पर रविवार की रात करीब एक बजे दुर्जनपुर घाट के पास पिकअप खाईं में गिर गई। 

पिकअप सवार लोग बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मुंडेरवा ठकुराइन गांव के हैं। जो गंगा स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पिकअप में 47 से ज्यादा लोग सवार थे। ऊपर से घना कोहरा भी था। ओवरलोडिंग और कोहरा ही हादसे की प्रमुख वजह बना।

Related Articles

Back to top button