उत्तर प्रदेशराज्य

आज है साल का सबसे छोटा दिन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: मंगलवार को साल का सबसे छाेटा दिन रहेगा। रात 16 घंटे की होगी। सूर्य इस दिन कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करता है। इसे विंटर सोलस्टाइस कहा जा रहा है। हिंदू मान्‍यता में इसका अलग महत्‍व है।

सूर्य इस दिन कर्क रेखा से मकर रेखा की ओर उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करता है। 

ज्‍योत‍िषाचार्य आशिमा शर्मा ने बताया राेज 58 से 50 सैकंड तक दिन का समय घटता जाएगा व रात का समय बढ़ता जाएगा। मंगलवार काे 10 घंटे 40 मिनट और 14 सैकंड का दिन व 13 घंटे 20 मिनट और 15 सैकंड की रात रहेगी। इसी दिन से सूर्य का उत्तरायण शुरू हाेगा। दिन का समय घटने और रात का समय बढ़ने का क्रम मंगलवार 25 दिसंबर से ही फिर से बदलने लगेगा। शिशिर ऋतु की भी शुरुआत होगी।

हालांकि 14 जनवरी मकर संक्रांति से सूर्यदेव का उत्तरायण काल माना जाएगा। हकीकत में सूर्य के उत्तरायण की गति 22 दिसंबर से जाना शुरू हाे जाती है। दिन का समय घटने और रात का समय बढ़ने का क्रम मंगलवार के चार दिन बाद यानी 25 दिसंबर से ही फिर से बदलने लगेगा। वापस रात छाेटी हाेने लगेगी। दिन का समय बढ़ना शुरू हाे जाएगा। दिन घटने और रात बढ़ने से अगले 14 दिन में करीब 3 मिनट और 36 सैकंड का अंतराल अाएगा।

Related Articles

Back to top button