उत्तर प्रदेशलखनऊ

राहुल गांधी तथा प्रियंका लखनऊ से अमेठी रवाना


स्वतंत्रदेश,लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2019 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव हारने के लम्बे समय बाद शुक्रवार को अमेठी आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस जोरदार तैयारी कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को करीब चार माह से उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय हैं, अब उनको केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी का भी साथ मिल रहा है।

अमेठी के जगदीशपुर के रामलीला मैदान से कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी करीब छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। इस यात्रा का मकसद अमेठी की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत प्रदान करना है।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।

Related Articles

Back to top button