उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश में एक्टिव मामले बढ़कर ….

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। राज्य में बीते 24 घंटे में 14 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1 लाख 77 हजार 875 सैंपल की जांच की गई। वहीं रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 13 रही। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 143 हो गई है। राजधानी लखनऊ में 3 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए है। लखनऊ के चौक इलाके में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कुछ दिन पूर्व जर्मनी से लौटे मरीज की 8 दिन बाद दूसरी रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान आने वाले कोरोना के मामलों में ज्यादातर संख्या बिना लक्षण वाले मरीजों की हैं।

यूपी में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 14 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 143 हो गई है।

14 मिले संक्रमित, 13 हुए रिकवर

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 14 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस बीच रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 13 रही। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित प्रसाद के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1 लाख 77 हजार 875 सैंपल की जांच हुई। वहीं अब तक कुल 8 करोड़ 95 लाख 31 हजार 889 सैंपल की जांच प्रदेश में की जा चुकी है। फिलहाल, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 143 है।

यूपी में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17.7 करोड़ के पार

प्रदेश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17 करोड़ 73 लाख 4 हजार 896 पहुंच गया है। इनमें से 11 करोड़ 83 लाख 89 हजार 956 को पहली डोज, वही 5 करोड़ 89 लाख 14 हजार 940 को दोनों डोज लग चुकी है। शनिवार को प्रदेश में एक दिन में 12 लाख 87 हजार 424 लोगों को वैक्सीन की डोज लगी।

Related Articles

Back to top button