उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के 20 बस अड्डों पर लगेगी एलईडी स्क्रीन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:परिवहन निगम प्रबंधन यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रदेश के 20 प्रमुख बस स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन लगवाने जा रहा है। निर्भया मद से यह लगाई जाएंगी। इसके पीछे मंशा है कि लेट या समय से बस न पहुंचने पर यात्री को बार-बार पूछताछ काउंटर पर न जाना पडे़। वह बड़ी स्क्रीन पर जानकारी प्राप्त कर सके। रेलवे की तर्ज पर इन एलईडी स्क्रीन से यात्रियों को बसों के आवागमन और किस प्लेटफार्म पर कौन सी बस आ जा रही आदि कई जरूरी जानकारियां मिलेंगी। इस पर तकरीबन 51 करोड़ रुपया खर्च होगा।

परिवहन निगम प्रबंधन यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रदेश के 20 प्रमुख बस स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन लगवाने जा रहा है। 
  • लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और चारबाग।
  • कानपुर के सेंट्रल बस स्टेशन
  • इटावा
  • आगरा के आएसबीटी ट्रांसपोर्टनगर
  • गाजियाबाद -कौशांबीमेरठ
  • सहारनपुर
  • मुरादाबार
  • बरेली-सेटेलाइट बस अड्डा
  • प्रयागराज-सिविल लाइंस
  • वाराणसी-कैंट बस स्टेशन
  • आजमगढ-बस स्टेशन आजमगढ़
  • गोरखपुर -गोरखपुरअलीगढ़-मसूदाबाद
  • देवी पाटन-बहराइच
  • अयोध्या धाम- अयोध्या
  • नोएडा
  • झांसी
  • हरदोई

Related Articles

Back to top button