उत्तर प्रदेशराज्य

आठ जिलों की तर्ज पर विकसित करेंगे आकांक्षात्मक ब्लाक

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नीति आयोग के सहयोग व सामंजस्य से जिस तरह उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक (पिछड़े) जिलों की कार्ययोजना बनाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, उसी तर्ज पर प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लाक को भी विकसित किया जाएगा। प्रदेश के 34 जिलों के 100 विकासखंडों को आकांक्षात्मक ब्लाक के तौर पर चिन्हित किया गया है। आकांक्षात्मक जिलों के लिए चयनित संकेतकों के आधार पर इन्हें भी विकसित करने की योजना है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नीति आयोग के मानकों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति व सुधार के विशेष प्रयास किये गए हैं।

शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार व शासन के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नीति आयोग के मानकों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति व सुधार के विशेष प्रयास किये गए हैं। औद्योगिक एवं अवस्थापना, शिक्षा, बालिका शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, पोषण, कृषि, सिंचाई एवं जल संसाधन आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

Related Articles

Back to top button