उत्तर प्रदेशराज्य

आम आदमी पार्टी भी भगवान श्रीराम की शरण में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने में लगी आम आदमी पार्टी भी भगवान श्रीराम की शरण में है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर लडऩे का एलान करने वाली आम आदमी पार्टी अयोध्या से मंगलवार को तिरंगा संकल्प यात्रा शुरू करेगी। इसका शुभारंभ करने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा मंगलवार को गुलाब बाड़ी मैदान से निकलेगी। इसका समापन गांधी पार्क में होगा।

                               आम आदमी पार्टी भी भगवान श्रीराम की शरण में है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लगभग सभी दल अयोध्या से अपना अभियान शुरू कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के बाद रघुराज प्रताप सिंह के जनसत्ता दल और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी पार्टी आल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआइएमआएम) के चुनावी अभियान की शुरुआत अयोध्या से की है। अब बारी आम आदमी पार्टी की है।

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान मानी जा रही तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सभाजीत सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे हैं। सिसोदिया अब यहां से मंगलवार को आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Back to top button