उत्तर प्रदेशराज्य

खाद्यान्न उत्पादन में बनाया नया रिकार्ड-योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने में हम निश्चित सफल होंगे। विषम परिस्थितियों में भी कृषि और किसान का कल्याण सरकार का लक्ष्य रहा है। समुचित भोजन और पोषण वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना महामारी काल में भी हमारे अन्नदाता किसानों ने अन्न और सब्जियां आमजन को सुनिश्चित कराई है। उन्होंने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश ने खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकार्ड बनाया है। वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रति वर्ष 139 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले अब 163.45 लाख 139 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष हो गया है।

   सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है।

किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद में प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में 31 लाख 88 हजार किसानों को 37 हजार 885 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष भी खरीफ की फसल अच्छी होने की संभावना है। धान खरीद की सभी तैयारियां प्रदेश में पूरी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button