उत्तर प्रदेशराज्य

फिर से बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर फिर से बढ़ रही है।पिछ्ले 48 घंटो में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है और मौत के आकंड़ों में भी इजाफा हुआ है।गुरुवार को कोरोना के कुल 60 नए मरीज मिले हैं।इस दौरान राज्य में 2 लाख 51 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए।जिसमें 60 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 45 लोग स्वस्थ हुए हैं।हालांकि इस दौरान 4 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई।मरने वालों में 2 प्रयागराज व एक अमेठी और एक गोरखपुर के है।प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय 768 से बढ़कर 787 हो गई है।यही कारण है कि चिकित्सा व स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट मोड पर रखा गया है।यूपी में अब तक देश में सर्वाधिक 6 करोड़ 50 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

                                         गुरुवार को मिले 60 नए संक्रमित

43 जनपदों में नही मिला एक भी केस,डबल डिजिट में नही मिले किसी जनपद में कोरोना केस-

यूपी में पिछ्ले 48 घंटो में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है।इसके बावजूद गुरुवार को 43 जनपदों में कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है।स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में 43 जिलों में मरीजों की संख्या शून्य है।इसके अलावा 32 जिलों में संक्रमण का आंकड़ा सिंगल डिजिट में रहा।राज्य में पॉजिटीविटी रेट 0.04 से घटकर 0.01 फीसदी रह गया है, वही मृत्युदर अभी 1 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button