उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या से BSP का चुनावी शंखनाद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के प्रयास में लगी बहुजन समाज पार्टी शुक्रवार को भगवान राम की नगरी अयोध्या से मिशन 2022 का आगाज करेगी। बसपा का अयोध्या में दिन 12 बजे से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन है। इसको बसपा के राष्ट्रीय महासचिव संबोधित करेंगे। बसपा की 29 जुलाई तक प्रदेश के पांच जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कराने की योजना है। इसके संयोजक सतीश चंद्र मिश्र हैं।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या में शुक्रवार को हनुमान गढ़ी के बाद रामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या में शुक्रवार को हनुमान गढ़ी के बाद रामजन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका सरयू नदी में 100 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम है। वह अयोध्या में संतों से भेंट करने के बाद दोपहर में 12 बजे से बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित भी करेंगे। इससे पहले देवकाली के एक निजी होटल में प्रबुद्ध समाज का सम्मान तथा तरक्की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। इस आयोजन को बसपा का ब्राह्मणों मुख्य मंच पर लाने का बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button