उत्तर प्रदेशलखनऊ

माडल शॉप के मैनेजर पर लुटेरों ने किया हमला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ में बेखौफ लुटेरे पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बुधवार देर रात बाइक सवार लुटेरों ने एक माडल शॉप के मैनेजर से 3 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। मैनेजर के विरोध पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी की। मगर कोई संदिग्ध हाथ न लगा। पुलिस पीड़ित माडल शॉप मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की हुलिए के हिसाब से तलाश कर रही है। घटना में शॉप के एक पूर्व कर्मचारी के शामिल होने का पीड़ित ने शक जताया है।

                 लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में 3 लाख की लूट।

तीन संदिग्ध युवकों की तलाश
मामला चिनहट थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार रात BBD चौकी क्षेत्र में तिवारी गंज स्थित माडल शॉप में बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। शॉप मैनेजर शशांक जायसवाल देर रात कैश लेकर बाइक से निकले थे। इसी बीच तीन बाइक सवार लुटेरों ने असलहा के दम पर रोक लिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जिसमें करीब 3 लाख रुपए थे। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद अयोध्या हाईवे होते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चालाया गया। मगर लुटेरों का सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी संजीव सुमन समेत अधिकारियों ने भी जांच पड़ताल कर पीड़ित से बात की। गुरुवार सुबह उसके तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button