उत्तर प्रदेशराज्य

यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 20 घायल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से पश्चिम बंगाल के लिए जा रही बस खंदौली क्षेत्र में बेकाबू हो गई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। इसमें 90 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से एसएन इमरजेंसी में पहुंचाया। इनमें से छह की हालत गंभीर है।

चालक की लापरवाही से अागरा के खंदौली थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 160 के पास बुधवार-गुरुवार देर रात हुआ हादसा।

नोएडा से स्लीपर बस 90 यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए निकली थी। बुधवार रात दो बजे खंदौली क्षेत्र में माइल स्टोन 160 के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस पलट गई। बस में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। अन्य के मामूली चोट लगी थी। उपचार के बाद इन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया गया। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक नशे में था। वह खतरनाक तरीके से बस चला रहा था। यात्रियों ने उसे टोका था, लेकिन वह नहीं मान रहा था।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक के बारे में जानकारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button