उत्तर प्रदेशराज्य

धार्मिक पर्यटन पर यूपी सरकार का खास जोर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में अपना पांचवां और आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। यह सूबे के इतिहास में पहला पेपर लेस बजट भी है। आकार के लिहाज से यह अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट है। योगी सरकार ने 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखने के साथ अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट जैसे पौराणिक स्थलों का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखने के साथ अयोध्या वाराणसी और चित्रकूट जैसे पौराणिक स्थलों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। 

उत्तर प्रदेश विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है। अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इसी के साथ ही अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा। इसके लिए 101 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट वाराणसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा सुंदरीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। चित्रकूट में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इसके अतिरिक्त विंध्याचल और नैमिषारण्य में स्थल विकास को 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

धार्मिक स्थलों के लिए बजट में खास…

  • अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सुंदरीकरण हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
  • वाराणसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास तथा सुंदरीकरण हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
  • मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना हेतु 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
  • चित्रकूट में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं हेतु 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित। इसके अतिरिक्त विंध्याचल एवं नैमिषारण्य में स्थल विकास हेतु 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

Related Articles

Back to top button