उत्तर प्रदेशराज्य

सुशांत गोल्फ सिटी पास मकान में हो रही थी अश्लीलता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के पास एक मकान में कई दिनों से लड़कियों व लड़कों के आने-जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पता चला कि यहां पर दो लोग मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। पुलिस ने यहां दो लड़कियों समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से एफआईआर दर्ज की है। हालांकि देर रात तक पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही थी, उनकी गिरफ्तारी से पुलिस इंकार करती रही।

दूसरे प्रदेश से आती थीं लड़कियां, पुलिस ने मारा छापा, तीन हिरासत में।

इंस्पेक्टर सचिन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस बारे में सूचना दी थी। हिरासत में ली गई एक लड़की दिल्ली और दूसरी लखनऊ की है। इनके अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये युवक के तार कुछ दिन पहले विभूतिखंड में पकड़े गये सेक्स रैकेट से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा कि एक लड़की लखनऊ के ही एक स्पा सेंटर में काम करती थी। कुछ दिन से वह यहां आने लगी थी। इस रैकेट के मुख्य संचालक तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है। दूसरे प्रदेश की भी लड़कियां आती थी।

Related Articles

Back to top button