उत्तर प्रदेशराज्य

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार सुबह एक महिला की उसे देवर ने पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। देवर कच्ची शराब बनाकर बेचता था। मृतका की शिकायत पर वह जेल गया था। आरोपी पक्ष महिला व और उसके पति पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। उसी विवाद में सुबह इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी श्रीराम गोली लगने से घायल।

वहीं, रविवार की दोपहर पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के अग्रास रोड पर मुठभेड़ के बाद आरोपी श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीराम पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

देवर ने पत्नी और बेटों के साथ किया हमला
थाना शाही क्षेत्र के गांव कुलछा गौटिया निवासी श्रीराम अपराधी प्रवृत्ति का है। कुछ दिन पहले उसके भाई लाखन राम की पत्नी नत्थो देवी ने पुलिस से शिकायत कर उसे गिरफ्तार करा दिया था। यह मामला बरेली कोर्ट में चल रहा है।

नत्थो सुबह करीब 8 बजे चायपत्ती खरीदने के लिए गांव में स्थित दुकान जा रही थी। तभी नत्थो देवी को उसके सगे देवर श्रीराम और देवरानी भानमती सहित दो बेटों सोनू और प्रेमपाल ने रास्ते में रोक लिया। कहासुनी होने लगी। इसी बीच उस पर लाठी डंडों और लात घूंसों हमला कर दिया गया।

तीन आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस केस में IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button