उत्तर प्रदेशराज्य

5 लोग जा सकेंगे, वे 35 सांसदों को ले जाना चाहते थे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: हाथरस गैंगरेप मामले में हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिल गई है। राहुल-प्रियंका समेत सिर्फ 5 लोग हाथरस जा सकेंगे। हालांकि वे 35 सांसदों को साथ ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे (नोएडा बॉर्डर) पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जाने की इजाजत दे दी।

दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

हाथरस के लिए रवाना होने से पहले राहुल ने ट्वीट किया था, ‘दुनिया की कोई ताकत मुझे पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोक सकती।’ प्रियंका ने कहा था कि अगर इस बार भी नहीं जाने दिया तो हम फिर कोशिश करेंगे।

इससे पहले गुरुवार को राहुल और प्रियंका को हाथरस जाते वक्त ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया गया था। दोनों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे कहा कि आपने धारा 188 का वॉयलेशन किया है। पुलिस ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी थी। धक्कामुक्की में वे नीचे गिर गए, और हाथ में चोट लग गई। राहुल और प्रियंका को 4 घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ा गया। दोनों हाथरस के बुलीगढ़ गांव जाकर गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलना चाहते थे

Related Articles

Back to top button