उत्तर प्रदेशराज्य

बेटियों को दे जन्म का अधिकार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाज में बेटी के जन्म को लेकर भ्रांति को समाप्त करने के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों में जागरूकता का संचार किया। कहा कि बेटियों को गर्भ में न मारें, जन्म का अधिकार दें। बेटियों को जन्म से लेकर शिक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए शासन गंभीर है और कई योजनाएं व कार्यक्रम दिए हैं।

मिशन शक्ति बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर दिया जोर -महिलाओं बिचयों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा शिक्षा और स्वावलंबन की योजनाओं की दी जानकारी

जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजरों ने क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं एवं ग्रामीणों की बैठक कर महिलाओं, बच्चियों एवं किशोरियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। शोषण न सहें खुलकर रखें अपनी बात.

सोमवार को चले अभियान में बिलग्राम के ग्राम ककराखेड़ा में सीओ विशाल यादव, कोतवाल सुनील कुमार ने बैठक कर सरकार की मंशा के साथ ही मिशन शक्ति के उद्देश्य भी बताए। पिहानी के राजकीय महाविद्यालय में बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता पर बेबिनार का आयोजन किया गया। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने शाहाबाद के ऐगवां और पाली के नत्थन बानों बाबू खां जनता डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार एवं पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया।

Related Articles

Back to top button