उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में काम ठप-मरीज परेशान

 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :अस्पताल में संविदा कर्मचारियों ने पर्चा बनाया। मगर, एक्स-रे जांच नहीं हो सकी। ऐसे ही सीटी स्कैन के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। फिजियोथेरेपी यूनिट भी बंद रही। वार्ड का काम भी प्रभावित रहा। दवा काउंटर भी बंद रहे।

लखनऊ के लोहिया कर्मचारी अस्ति‍त्व बचाओ मोर्चा ने दो घंटे कार्य बहि‍ष्कार का एलान कर दिया। कोविड ड्यूटी-वार्ड इंचार्ज बनाने में घपलेबाजी को लेकर कर्मियों में आक्रोश है।

 

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हॉस्पि‍टल ब्लॉक के कर्मियों-अफसरों में ठन गई। कोविड ड्यूटी-वार्ड इंचार्ज बनाने में घपलेबाजी को लेकर कर्मियों में आक्रोश है। लिहाजा, लोहिया कर्मचारी अस्ति‍त्व बचाओ मोर्चा ने दो घंटे कार्य बहि‍ष्कार का एलान कर दिया। ऐसे में स्थाई कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। मरीजों को जांच, दवा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर कई दिनों से उठापटक जारी है। वहीं वार्ड इंचार्ज बनाने को लेकर भी गड़बड़ी के आरोप हैं। कर्मचारी नेताओं ने अफसरों से कई बार बात उठाई। मगर, अनसुना कर दिया गया। कर्मचारी जूनियर कर्मचारियों को वार्ड इंचार्ज बनाने को लेकर भी नाराज हैं।

ऐसे में लोहिया कर्मचारी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मनोहर कुशवाहा, अनिल चौधरी के नेतृत्व में स्थाई कर्मियों ने नौ बजे काम ठप कर दिया। यह 11 बजे तक चलेगा। इस दौरान कोविड प्रभारी, सीएमएस के खिलाफ मनमानी को लेकर नारेबाजी की। साथ ही कोविड के दौरान कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य करने का ठीकरा अफसरों पर फोड़ा। कहा कि अफसर कर्मचारियों की समस्याओं को लंबे समय समय से नजरदांज रहे हैं। उन्हें हतोत्साहित करने वाले फैसले ले रहे हैं। ऐसे में अब आर-पार की लड़ाई होगी।

एक्स-रे, दवा के लिए भटके मरीज

अस्पताल में संविदा कर्मचारियों ने पर्चा बनाया। मगर, एक्स-रे जांच नहीं हो सकी। ऐसे ही सीटी स्कैन के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ा। फिजियोथेरेपी यूनिट भी बंद रही। वार्ड का काम भी प्रभावित रहा। दवा काउंटर भी बंद रहे।

 

Related Articles

Back to top button