उत्तर प्रदेशराजनीति

विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेयी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई

बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे के गैंग के सभी सदस्यों के साथ उसके फंड मैनेजर जय बाजपेयी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो रही है। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के मददगार जय बाजपेयी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि उसके भाई अभी भी फरार हैं। अब पुलिस जय और उसके भाई की संपत्तियों को कुर्क कर रही है। इसी क्रम में उसके घर पर नोटिस लगाया गया है और घर तथा संपित्तयों के बाहर डुगडुगी बजाई जा रही है

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के खास साथी जय बाजपेयी के भाइयों के फरार होने पर पुलिस ने आज उनकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू करते हुए ब्रह्मनगर में डुगडुगी बजाकर घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया।

विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी के घर अर्मापुर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चिपकाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उसकी 37 करोड़ की 11 संपत्तियों को दो दिन में कुर्क किया जाएगा। जय वाजपेयी की अन्य संपत्तियों पर भी पुलिस निगाह है। उत्तर प्रदेश के बाहर तथा विदेश में संपित्तयों की पड़ताल हो रही है। इन सभी का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इन सभी की तस्दीक के बाद उन्हेंं भी कुर्क किया जाएगा।

जय बाजपेयी के फरार भाइयों पर अब तक 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। इसको बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। अब तीनों भाइयों पर जल्द ही 25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक रिपोर्ट बनाकर आईजी को भेज दी गई है।

जय बाजपेयी की लखनऊ से लेकर गोवा तक बेनामी संपत्तियों की जानकारी पुलिस को मिली है। इन सभी संपत्तियों को तस्दीक कराने का काम किया जा रहा है। जैसे ही इन सभी के जय की संपत्ति होने की पुष्टि होगी।

Related Articles

Back to top button