क्रिकेट खेलने जा रहे बच्चों पर दबंगों ने किया फायर
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंतू रानीगंज इलाके में क्रिकेट खेलने जा रहे बच्चों का बाइक सवार दबंगों से सड़क से हटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद दो बाइक पर सवार आधा दर्जन असलहे से लैस होकर लौटे और फायरिंग करने लगे। कई राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। फायरिंग में एक महिला समेत सात लोग छर्रा लगने से जख्मी हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिले रानीगंज थाना क्षेत्र के सचौली गांव में गुरुवार को करीब 11 बजे क्रिकेट खेलने जा रहे बच्चो से साइड लेने के विवाद को लेकर दो बाइक पर सवार आधा दर्जन लोगों ने बच्चों पर कई राउंड गोलियां बरसाई जिससे करीब 7 लोग गोली के छर्रे से घायल हुए। घटना से अफरा तफरी मच गई। लोग भागकर जान बचाने लगे।
गोली के छर्रे लगने से मारुफ (13) पुत्र मो अयूब ,रुकसार (20)पुत्री मो यहिया ,जैनब (18) पुत्री मो रईस, राजिया बेगम पत्नी मो यहिया ,मो सादिक पुत्र मोहम्मद रईस, सफीक पुत्र रसीद ,मो आदिल पुत्र याहिया को गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। कई राउंड फायरिंग से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर एसओ मनोज कुमार तिवारीए सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ पहुंचे।