Uncategorized

लखनऊ जंक्शन बना नई दिल्ली जंक्शन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : राजधानी में लखनऊ जंक्‍शन पर सुबह नई द‍िल्‍ली का बोर्ड देखकर हर कोई चौंक गया। आख‍िरी ये मामला क्‍या है। जब लोगों ने जानकारी की तो असल‍ियत सामने आई। दरसल इन द‍िनों कई वेब सीरीज और फ‍िल्‍मों की शूट‍िंग लखनऊ में चल रही है। ऐसी ही एक फ‍िल्‍म एक दूल्हा, एक दुल्हन और 14 फेरे… लखनऊ के लोग इस अनोखी शादी का गवाह बनने को तैयार हैं। हों भी क्यों न, आखिरी फिल्म में अपना लखनऊ जो नजर आने वाला है। इन दिनों शहर में फिल्म 14 फेरे की शूटिंग चल रही।

लखनऊ जंक्शन को सेट के तौर पर नई दिल्ली बनाया गया है। 14 फेरे एक कॉमेडी फिल्म है जो सामाजिक संदेश भी देती है।

इसके लिए लखनऊ जंक्शन को सेट के तौर पर नई दिल्ली बनाया गया है। 14 फेरे एक कॉमेडी फिल्म है, जो सामाजिक संदेश भी देती है। फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री कृति खरबंदा लीड रोल में हैं। मंगलवार को लखनऊ जंक्शन पर फिल्माए गए सीन में दोनों ही मौजूद रहे। हाय-हेलो के साथ सामान्य मुलाकात का सीन फिल्माया गया।

चार दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। डायरेक्शन दिव्यांशु सिंह का है। कहानी मनोज कलवानी ने लिखी है। फिल्म अगले साल नौ जुलाई को रिलीज होगी। कृति खरबंदा फिल्म में अदिति का किरदार निभा रही हैं। अदिति आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने वाली आज की लड़की है, उसके पास बुलंद आवाज के साथ तेज दिमाग भी है।

वहीं, इस साल जनवरी में आई फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका पादुकोण के साथ नजर अाए विक्रांत मैसी इस फिल्म में छोटे शहर के लड़के संजय का किरदार निभा रहे हैं। लखनऊ में अलग-अलग लोकेशंस पर शूटिंग होगी। इसमें हजरतगंज और गोमती नगर के साथ-साथ लखनऊ भर के अलग-अलग लोकेशन शामिल हैं। कोविड नियमों को ध्यान में रखकर शूटिंग हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button