उत्तर प्रदेशराज्य

दहेज के ल‍िए मह‍िला की हत्‍या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :दहेज हत्या के मामले में साक्ष्य मिटाने के गंभीर आरोप मझोला पुलिस पर लगे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सीओ सिविल लाइन को जांच का आदेश दिया है।

दहेज के ल‍िए गुल अफसाना की हत्‍या कर दी गई। आरोप‍ितों पर सख्‍त कार्रवाई की बजाय पुलिस लीपापोती करने में जुटी रही।

रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में अजीतपुर गांव की रहने वाली रेशमा के मुताबिक बेटी गुल अफसाना का निकाह अप्रैल 2017 में मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर के रहने वाले मुहम्मद नासिर के साथ हुआ था। न‍िकाह भी दान दहेज भी द‍िया गया था। इसके बाद भी बेटी के ससुराली खुश नहीं थे। आरोपित गुल अफसाना का उत्पीड़न करने लगे। चार माह पहले ससुरालियों ने गुल अफसाना की हत्या कर दी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही महिला रिश्तेदारों के साथ मृतका के ससुराल आई। दहेज हत्या के आरोप में महिला ने तहरीर मझोला पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि मृतका के पति नासिर व स्वास्थ्य कर्मियों से हमसाज होकर पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के कुछ पन्ने गायब कर दिए। विवाहिता की मौत का कारण बीमारी बताई गई।

 

Related Articles

Back to top button