उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में हिरासत में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कन्नौज में समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा रवाना करने से रोके गए समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। लखनऊ में अपने आवास में करीब छह घंटा नजरबंद रहे अखिलेश यादव ने अपने आवास के पास विक्रमादित्य मार्ग पर धरना दिया और मीडिया को संबोधित किया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने कोरोना वायरस को बहाना बनाया है। भाजपा के लिए किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए कोरोना वायरस कहीं पर भी नहीं है

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर करीब 45 मिनट तक धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस की बस में बैठाया गया है। धरना पर बैठे अखिलेश यादव पुलिस की बैरिकेडिंग से बाहर आ गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर पुलिस लखनऊ के ईको गार्डन रवाना हो गई।

अखिलेश ने कहा कि जब किसान धरने पर बैठ सकते हैं तो मैं क्यों नहीं बैठ सकता। मेरा कन्नौज जाने का कार्यक्रम था। मुझे पुलिस के दम पर वहां नहीं जाने दिया जा रहा है। वहां पर करीब 45 मिनट तक धरना देने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बंदरियाबाग चौराहे पर सड़क के बीच में धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोरोना वायरस को एक बहाना बनाया है। भाजपा के लिए किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए कोरोना वायरस कहीं पर भी नहीं है, लेकिन विपक्ष अगर कहीं पर भी कुछ करता है तो सरकार कोरोना का बहाना बना लेती है। अब तो यह सरकार भरपूर तानाशाही कर रही है।

गौतम पल्ली थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का सोमवार को कन्नौज जाने का कार्यक्रम था। वहां के जिलाधिकारी ने उनके कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है, लिहाजा सपा दफ्तर की ओर जाने वाले विक्रमादित्य मार्ग के हिस्से को सील करने की कार्रवाई की गई है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर उनके आवास में ही नजरबंद किया गया था। अखिलेश यादव के आवास के साथ ही विक्रमादित्य मार्ग पर सपा कार्यालय को भी बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया था ।

अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पर जा रहे रहे पार्टी के दो एमएलसी उदयवीर सिंह तथा राजपाल कश्यप को भी पुलिस ने सड़क पर ही रोक दिया। दोनों नेताओं ने अपना परिचय देने के साथ ही अपना आई कार्ड भी दिखाया, इसके बावजूद भी उन्हेंं रोका गया । एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पार्टी ऑफिस में जाने के लिए पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद दोनों  हिरासत में लिया गया। सपा कार्यालय में पार्टी नेताओ के आने पर रोक लगा दी गई ।

अखिलेश यादव की आज कन्नौज से समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को रवाना करने की योजना है। कोविड 19 का हवाला देकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनके कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। कन्नौज में अखिलेश के किसानों के समर्थन में किसान यात्रा में ट्रैक्टर चलाकर यात्रा के शामिल होने का कार्यक्रम था।

कौशाम्बी में पुलिस ने सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल के साथ समाजवादी जिलाध्यक्ष को भी घर से गिरफ्तार किया है। इनके साथ पार्टी के कई कई सपा नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार हैं। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने सपा नेता चौधरी रूद्र सेन को नजरबंद करने के साथ यहां के नगर पंचायत कार्यालय को भी घेरा है। बदायू में पुलिस ने सपा नेताओं को नजरबंद किया है जबकि पूर्व  सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास को भी सील किया गया है। लखीमपुर खीरी में सपा किसान यात्रा से पहले पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही सदर, पलिया व गोला इलाके में कई नेता को नजरबंद किया गया है। मेरठ में विधायक रफीक अंसारी को नजरबंद किसान यात्रा से पहले विधायक नजरबंद किया गया है। उनके घर के बाहर तथा अंदर पुलिस तैनात है।

Related Articles

Back to top button