उत्तर प्रदेशराज्य

फोरेंसिक रिपोर्ट में सिर पर मिली चोट

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :
वृंदावन कॉलोनी में इंजीनियर रजत की मौत के मामले में उसके सिर पर गंभीर चोट मिली है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉक्टरों के अनुसार यह चोट रजत की मौत से पहले की है। अब पुलिस इसकी जांच फोरेंसिक एक्सपर्ट से कराएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डायरेक्टर को पत्र लिखा है। जल्द ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइमसीन रीक्रिएशन कर इसकी पड़ताल करेगी की रजत की मौत कैसे हुई। उसके सिर पर आयी चोट गिरने की है या किसी प्रहार की।

लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी में इंजीनियर रजत की मौत के मामले में उसके सिर पर गंभीर चोट मिली है।

सिर पर 8*6 सेंटीमीटर की चोट है, पेट में मिला गंदा पानी और मलबा

पोस्टमार्टम में रजत के सिर पर 8*6 सेंटी मीटर की चोट सिर के बीच में मिली है। यह चोट (एंटीमार्टम इंजरी) रजत की मौत के पहले की है। इसके साथ ही उसके पेट में गंदा पानी और मलबा मिला है।

यह डूबने अथवा किसी के द्वारा डूबोए जाने के कारण जब व्यक्ति तड़पता है तो उसके पेट में मलबा और गंदा पानी चला जाता है। इसके अलावा पेट में खाना भी मिला है। फोरेंसिक टीम इस बात की पड़ताल करेगी कि यह चोट गिरने से आयी अथवा किसी के प्रहार करने से। हो सकता है रजत के सिर पर किसी ने प्रहार किया और फिर पानी में गहरे तालाब में डुबो कर मार दिया। अधिकारियों के निर्देश और रजत की मां अलका के आरोप पर पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल कर रही है। ध्यान रहे, 17 नवंबर को रजत दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए शाम करीब 4ः30 बजे घर से निकला था। उसके बाद वह नहीं लौटा। दूसरे दिन देर रात उसका शव तालाब में मिला था।

घटना के दिन रात करीब 9ः30 बजे तक रजत के साथ था अर्पित

इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना के दिन करीब 9ः30 बजे तक अर्पित, रजत के साथ था। इसके बाद उसने उसे एक निजी कॉलेज के पास छोड़ा। वहां से घटनास्थल करीब डेढ़ से दो किमी है। अर्पित ने बताया कि वह रजत को निजी कॉलेज के पास छोड़कर चला गया था। उसके बाद रजत तालाब के पास कैसे पहुंचा कहां उसने कपड़े उतारे और कैसे उसकी निवस्त्र बॉडी तालाब में मिली इसकी उसे जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button