उत्तर प्रदेशराज्य

सैफई में SP अध्यक्ष ने डाला वोट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड स्नातक की 5 और खंड शिक्षक क्षेत्र की 6 सीटों के लिए आज मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई पहुंचकर मतदान किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव का असर आगामी चुनावों पर जरूर पड़ेगा। उन्होंने किसानों को विपक्ष द्वारा बरगलाने के PM नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, BJP के लोग बहुत ट्रेंड हैं। अगर दिल्ली में तय हो जाए तो वे लोग दिन को भी अंधेरा बोलते हैं। देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हाे रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ऐसे कानून बन रहे, जिससे बड़े लोगों को पहुंच रहा फायदा

अखिलेश यादव ने कहा कि, किसान हमारा पेट भर रहा है और सैनिक सीमा पर रक्षा कर रहा है। किसान अगर दुखी हो जाएगा और आर्थिक रुप से कमजोर हो जाएगा तो किसान केवल कमजोर नहीं हो रहा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। महोबा जिले में किसानों ने सबसे अधिक आत्महत्या की है। जबसे BJP की सरकार आई है, तब से किसान आत्महत्या कर रहा है। लगातार ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं, जिससे बड़े लोगो को फायदा पहुंच रहा है।

किसानों को धान व मक्की की उचित कीमत नहीं मिली

अखिलेश ने कहा कि किसानों से पूछिए कि उनको धान और मक्का की कीमत मिल पाई है? किसान जो आंदोलन कर रहे हैं, उनकी मांगें जायज हैं। उनकी मदद होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button