उत्तर प्रदेशराज्य

आगरा में सबसे कम और कासगंज में सर्वाधिक वोटिंग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आगरा मंडल एमएलसी चुनाव काेे मतदान मंगलवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है। आगरा समेत, फीरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी और कासगंज में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान हो रहा है। आगरा जिले के कुल 84 बूथों में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों सीटों के लिए हो रहे मतदान में सुबह अलग नजारा नजर  आ रहा। आधे घंटे के भीतर कहीं एक भी वोट नहीं पड़ा तो कहीं तीन से चार वोटर पहुंचे। हर बूथ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले दो घंटे में आगरा मंडल के 12 जिलों में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत आगरा में सर्वाधिक कासगंज में रहा है।  खंड स्‍नातक की अपेक्षा खंड शिक्षक में मतदान का आंकड़ा अच्‍छा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव में 11 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं हर बूथ में माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।

मंगलवार सुबह 800 बजे से शाम 500 बजे तक होगा मतदान। आगरा जिले के 84 बूथों पर पड़ रहे हैं वोट। पहले दो घंटे में हुआ आगरा में सबसे कम और कासगंज में सर्वाधिक मतदान। खंड स्‍नातक पर सुस्‍ती दिख रही और खंड शिक्षक में तेजी।

आगरा मंडल में आने वाले 12 जिलों में मतदान का प्रतिशत (सुबह 10 बजे)

(खंड स्‍नातक)           (खंड शिक्षक)

1. आगरा – 1.67          6.67

2. मथुरा – 4.85            6.93

3. फीरोजाबाद – 4.0       7.98

4. मैनपुरी- 3.96            5.76

5. अलीगढ़ – 3.75           4.46

6. हाथरस – 2.93             5.21

7. कासगंज – 19.79         4.55

8. एटा – 3.90                  8.98

9. इटावा- 4.50               5.26 

10. औरेया- 1.87            9.13

11. कन्‍नौज- 3.09          17.35 

12. फर्रुखाबाद- 4.80       17.23

Related Articles

Back to top button