उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी में लिया PM के आगमन की तैयारी का जायजा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर आगमन को लेकर चल रही तैयारियों को परखा। कोरोना संक्रमण काल में पीएम मोदी 30 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ ही देव दीपावली में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर 30 नवंबर को मिर्जामुराद के खजुरी में आगमन को देखते हुए शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दिन में गोरखपुर से वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के सभास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर 30 नवंबर को मिर्जामुराद के खजुरी में आगमन को देखते हुए शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के सामने कृषि विज्ञान केंद्र के पास हाइवे किनारे खेत मे बने हैलीपैड पर मुख्यमंत्री उतरे। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हैलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने 30 मीटर सॢकल में बने तीन हैलीपैड की ओर नजरे दौड़ाने के बाद पैदल ही 300 फीट चौड़ा व 433 फीट लंबा बन रहे जर्मन हैंगर पंडाल में पहुंचे। पंडाल में बन रहे प्रधानमंत्री के 60 फीट चौड़ा, 32 फीट लंबा व 8 फीट ऊंचा मंच पर पहुंच पंडाल का अवलोकन किया।

एनएच 2 अब होगा एनएच 19

नेशनल हाइवे 2 का सिक्सलेन लोकार्पण के बाद अब नेशनल हाइवे 19 के नाम से जाना जाएगा। हाइवे पर एनएच 19 के नए सांकेतिक बोर्ड लगा दिए गए है।

Related Articles

Back to top button