उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के सभी हाई-वे पर चक्का जाम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि संशोधन विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश का भारतीय किसान यूनियन भी पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में है। भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश में हाई-वे पर चक्का जाम कर रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में इसका बड़ा असर होने के कारण सभी जगह पर जिला तथा पुलिस प्रशासन बेहद मुस्तैद है। सभी जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि किसान सड़कों पर एकत्र हैं।

कृषि संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदेश का भारतीय किसान यूनियन भी पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में है।

मेरठ और उसके आसपास के कई जिलों में भारतीय किसान यूनियन ने अनिश्चतकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी हाईवे को शुक्रवार को जाम करने का ऐलान किया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर मेरठ जिले में कंकर खेड़ा बाईपास को जाम करने का ऐलान किया गया है। प्रदेश में किसानों के इस बड़े आंदोलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हर जगह पुलिस तथा जिला प्रशासन सतर्क है। मेरठ में नेशनल हाइवे पर किसानों का चक्का जाम है। दिल्ली-दून हाइवे पर जिटोली गांव के पास जाम है। दिल्ली की ओर आने-जाने वाले वाहन रोके गए है। भाकियू नेता-किसानहाइवे पर धरना दे रहे है।

मेरठ में भी मेरठ-करनाल हाइवे रोड पर जाम लगाने के बाद यह कार्यक्रम अनिश्चित कालीन समय तक रहेगा। यहां के झिंझाना के गाड़ीवाले चौराहे पर भी चक्का जाम होगा। जिटोली में चक्का जाम के साथ कृषि संसोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन भी होगा। यहां 15 स्थान पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम रहेगा। यहां सभी किसान दिल्ली कूच न करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने पैदल मार्च कर कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। सुबह से ही मेरठ और आसपास के जिलों में किसानों की गतिविधियों पर पुलिस, प्रशासन की नजर रही। मुजफ्फरनगर में पदाधिकारी गांव में घूमकर ट्रैक्टर्स से सभी किसानों को लेकर कंकरखेड़ा बाईपास पर पर एकत्र होंगे।

Related Articles

Back to top button