राजनीति

सीएम योगी आदित्यनाथ की लगातार बढ़ी डिमांड

कट्टर हिंदुत्ववादी छवि वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब भाजपा के मोस्ट डिमांडिंग नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद सर्वाधिक डिमांड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हाल के दिनों में पार्टी के सबसे बड़े भीड़ खींचने वाले नेताओं में से एक के रूप में उभरे हैं।

केरल कर्नाटक त्रिपुरा हिमाचल प्रदेश राजस्थान मध्य प्रदेश के साथ बिहार तथा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ अब हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ बिहार तथा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ अब हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। एक दिसंबर को होने वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी भी प्रचार करने आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां के प्रचार में शामिल हैं। यहां भाजपा के कई स्टार प्रचारक मैदान में उतर रहे हैं जो कि अकसर स्थानीय चुनाव में देखने को नहीं मिलता है।असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ हैदराबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करेंगे, इसलिए मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ की मांग पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी है। भाजपा की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र भी किया है। पश्चिम बंगाल में जनता और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के मन मे क्या है, इसका पता लगाने के भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले हफ्ते बंगाल के पांच सेक्टरों के लिए पांच केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम भेजी थी। जो बंगाल के बूथ स्तर से लेकर राज्य के पदाधिकारियों से सीधी बात कर उनका फीडबैक लेकर आई है। इन सभी ने बताया कि बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उत्साह है। ज्यादा से ज्यादा उनके कार्यक्रम लगाए जाएं. इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम पर जोर दिया जाए।

Related Articles

Back to top button