उत्तर प्रदेशलखनऊ

अब यादों में कल्बे सादिक

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का मंगलवार की रात निधन हो गया। बुधवार को मजलिस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। विदेशों से भी उनके निधन पर शोक जताया गया। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने भी भगवान भोलेनाथ से मौलाना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुन्नी समुदाय ने मौलाना सादिक के लिए नमाज-ए-जनाजा पढ़ी।

मौलाना कल्बे सादिक का शव जब सुपुर्द-ए-खाक के लिए उठाया गया तो लोग गमगीन हो उठे। सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

अयातुल्ला खामनेई के भारत में प्रतिनिधि आयतुल्लाह मेहंदी मेहंदवी ने नमाज-ए-जनाजा पढ़ाई। इसके बाद पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए लखनऊ के छोटे इमामबाड़ा स्थित गुफरान मॉब ले जाया गया। दोपहर 2 बजे चौक स्थित इमामबाड़ा गुफरानमाब में शव तदफीन (दफ्न) किया जाएगा।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मौलाना कल्बे सादिक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कहा कि, उन्हें समाज में भाईचारे की मजबूती पर बल देने वाले नेक और अजीम शख्सियत के रूप में याद किया जाएगा। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button