उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर आएंगे फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन निजी यात्रा पर बुधवार की रात करीब 8.30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार की सुबह सात बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर वहां गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। वह यहां करीब दो घंटे रह सकते हैं। उसके बाद सुबह 10.30 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ उनकी पत्नी के भी आने की संभावना है।

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन बुधवार को गोरखपुर आ रहे हैं।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद होंगे गोरखपुर के लिए रवाना

फ्रांसीसी राजदूत इस समय लखनऊ में हैं। सरकार के कई मंत्रियों एवं अधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई है और कई प्रोजेक्ट पर बात भी हुई है। बुधवार को दोपहर बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वह सड़क मार्ग से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में लेनिन अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम एवं हनुमान का दर्शन कर सकते हैं। उसके बाद गोरखपुर के लिए निकलेंगे।

शिक्षा, फार्मेसी व औद्योगिक क्षेत्र में साथ काम करने को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद

जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन गुरुवार की सुबह फ्रांसीसी राजदूत से मिलने जाएंगे। इस मुलाकात में गोरखपुर में भी निवेश करने को लेकर चर्चा हो सकती है। गोरखपुर की खूबियों के बारे में जिलाधिकारी बताएंगे। शिक्षा, फार्मेसी व औद्योगिक क्षेत्र में साथ काम करने को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button