उत्तर प्रदेशराज्य

अहमद पटेल के निधन कई नेताओं ने जताया शोक

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया है। वह एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उनका इलाज मेदांता अस्‍पताल में चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्‍हें नहीं बचाया जा सका।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया है। वह एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ राजनेता अहमद पटेल जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावाती ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के निधन की खबर अति दुखद है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व काफी मिलनसार था। भारतीय राजनीति में उनकी गहरी छाप को हमेशा अच्छी नजर से देखा व याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button