उत्तर प्रदेशलखनऊ

मनकामेश्वर मंदिर में बिना मास्क वाले भक्तों पर रोक

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मनकामेश्वर मंदिर में बिना मास्क लगाए आने वाले भक्तों पर रोक लगा दी गई है। जो भी भक्त आएंगे वह माक्स लगा कर आए और सेनिटाइजर करके आए तभी उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि जिस प्रकार देश में दोबारा कोरोना महामारी फैल रही है। उसको देखते हुए हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि हम इसमें लापरवाही करेंगे तो यह हम सबके जान के लिए खतरा बन सकता है। इसलिए मंदिर में आने वाले भक्तों से आग्रह है कि मंदिर में आए तो माक्स लगा कर आए और सैनिटाइजर करके आएं।

आंवला नवमी के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में सोमवार को महंत देव्या गिरी जी महाराज ने करीब तीन सौ कपड़े के माक्स और सौ सेनिटाइजर बांटे।

महाकाल मंदिर में प्रतिबंध

राजेन्द्र नगर के महाकाल मंदिर में आम लोगों के दर्शन पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। मंदिर के प्रवक्ता अतुल मिश्र ने बताया कि शारीरिक दूरी के साथ एक बार में एक भक्त को जाने की अनुमति होगी।

आंवला नवमी पर बांटे गए माक्स

आंवला नवमी के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में सोमवार को महंत देव्या गिरी जी महाराज ने करीब तीन सौ कपड़े के माक्स और सौ सेनिटाइजर बांटे। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंवले का सेवन अधिक से अधिक किया जाए। आंवले के सेवन से आयु और आरोग्य में वृद्धि होती है आज के दिन को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य फल देने वाला होता है।

Related Articles

Back to top button