उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार पर निशाना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार शाम महिला डेंटल सर्जन की घर में घुसकर लूट के बाद चाकू मारकर हत्या की घटना पर सियासत शुरू हो गई है। हालांकि देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। आगरा में लूट के बाद महिला डॉक्टर की हत्या पर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

यूपी के आगरा में एक महिला चिकित्सक की हत्या के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि आगरा के एक व्यस्त रिहायशी इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर में घुसकर पहले लूटपाट की गई है। इसके बाद उसकी गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना से प्रदेश स्तब्ध है। भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने व विपक्षियों को झूठे मुक़दमों में फंसाने में लगी है। सरकार टीवी पर प्रचार की जगह, उत्तर प्रदेश में अपराध पर विचार करे।

शुक्रवार शाम कमलानगर में हुई थी डॉक्टर की हत्या
आगरा में शुक्रवार शाम कमलानगर थाना क्षेत्र के कावेरी कुंज इलाके रह रही महिला डेंटल सर्जन की घर में घुसकर लूट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घर आए मोबाइल मैकेनिक ने लूटपाट से रोकने पर महिला चिकित्सक के गले पर चाकू से कई वार किये थे। चीख-पुकार सुनकर महिला को बचाने आए उसके बेटा-बेटी पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया।

Related Articles

Back to top button