उत्तर प्रदेशराज्य

पतंग की मांझा बना जान की आफत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी में मांझे का कहर लगातार जारी है। आए दिन कोई न कोई मांझे का शिकार हो रहा है। बावजूद इस पर कोई सख्ती नहीं हो पा रही है। तालकटोरा क्षेत्र में आलमनगर पुल पर शुक्रवार को जिम संचालक महेंद्र कुमार चौधरी का पतंग के मांझे से चेहरा कट गया। उन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आलमनगर पुल पर एकाएक एक पतंग का मांझा उसकी गर्दन और चेहरे में फंस गया।

राजजीपुरम मोहन भोग के पास रहने वाले महेंद्र कुमार चौधरी जिम संचालक हैं। शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से बाइक से बुद्धेश्वर गए थे। बुद्धेश्वर से लौटते समय आलमनगर पुल पर एकाएक एक पतंग का मांझा उसकी गर्दन और चेहरे में फंस गया। एकाएक मांझे के खिंचाव ने मुंह से चेहरा कट गया। इस बीच महेंद्र की बाइक अनियंत्रित हुई जिससे वह पुल पर ही गिर गए। यह देख राहगीरों ने महेंद्र को उठाया और उनके परिवारीजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में महेंद्र के परिवारीजन पहुंचे। महेंद्र क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत नाजुक देख उन्हें ट्रामा रेफर कर दिया। ट्रामा में महेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर तालकटोरा से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया।

दीवाली पर मांझे से गोमतीनगर में एक बाइक सवार युवक की गर्दन काट गई थी। उसे गम्भीर हालत में ट्रामा में भर्ती कराया गया था। युवक की अभी भी हालत सामान्य नहीं हो सकी है। इस मामले में न्यायालय ने भी आदेश जारी किया था कि कोई मांझा और पतंग नहीं लूटेगा।

दुकानों में जांच शुरू

एसीपी ने बताया कि क्षेत्र स्थित पतंग की दुकानों पर चाइनीज और तीव्र धार वाले मांझे की जांच की जा रही है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button