उत्तर प्रदेशराज्य

तैयार हो रहे राम मंदिर के लघु मॉडल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर के संशोधित मॉडल का प्रतिरूप तैयार करा रहा है। ट्रस्ट कार्यालय में इसका नमूना जल्द ही आने की संभावना है। इसे विशिष्टजनों को भेंट स्वरूप दिया जाएगा। इसकी शुरुआत दीपोत्सव में हो चुकी है। दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ङ्क्षसह को स्मृति चिह्न के रूप में राम मंदिर का मॉडल ही भेंट किया गया था। अब जब ट्रस्ट के पास ये मॉडल उपलब्ध हो जाएंगे तो ट्रस्ट भी इस तरह के कार्य में इसका प्रयोग कर सकेगा।

गुरुवार को ट्रस्ट कार्यालय पर महासचिव चंपतराय ने मंदिर के एक अन्य छोटे मॉडल को देखा और इसे कार्यालय में रखने का निर्देश दिया।

गुरुवार को ट्रस्ट कार्यालय पर महासचिव चंपतराय ने मंदिर के एक अन्य छोटे मॉडल को देखा और इसे कार्यालय में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वे भी इस तरह के राम मंदिर के मॉडल तैयार करा रहे हैं। उसके आ जाने के बाद दोनों में जो अच्छा होगा, उसे रखा जाएगा। ट्रस्ट कार्यालय के एक सदस्य ने बताया कि इसे विशेष परिस्थितियों में अतिथियों को भेंट किया जाएगा।

देवभूमि में तैयार मॉडल अयोध्या पहुंचा

उत्तराखंड में तैयार हो रहे राम मंदिर के छोटे-छोटे मॉडल अयोध्या पहुंच चुके हैं। ये आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हैं। रामनगरी के श्रृंगारहाट में एक दुकान संचालित करने वाले आशीष कुमार गुप्त बताते हैं कि उत्तराखंड से मॉडल मंगाया है, जो एमडीएफ दफ्ती से तैयार किया गया है। एमडीएफ फाइबर से तैयार एक तरह का बोर्ड हैं। वे बताते हैं कि ऑन ङ्क्षडमाड मॉडल को मंगा देते हैं।

Related Articles

Back to top button