उत्तर प्रदेशराज्य

छठ घाट पर पहुंचकर रवि किशन ने बनाई बेदी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :देश में छठ महापर्व की धूम है। शुक्रवार को गोरखपुर में सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल स्थित छठ घाट पर खुद अपने हाथों से बेदी बनाई। उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने अफसरों को घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

घाट पर बनी बेदी को देखते सांसद रवि किशन।

सांसद रवि किशन ने कहा कि, छठ पर्व से हमें साधना, तप, त्याग, सदाचार, मन की पवित्रता और स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोक-आस्था के इस पावन पर्व एवं व्रत को पूरी श्रद्धा, भक्ति, निष्ठा, बंधुत्व, सामाजिक समरसता और एकता के साथ मनाए जाने की अपील की।

यह भी कहा कि, जिला प्रशासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप लोग इस महापर्व को विभिन्न पोखर एवं घाटों पर संयम से मनाएं। कोविड महामारी का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। ताकि आपका त्योहार सुरक्षित तरीके से मने। लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सबकी भी है।

Related Articles

Back to top button