उत्तर प्रदेशराज्य

युवक ने युवती को मारी गोली

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :ज‍िले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला में एक युवक ने युवती के घर जाकर उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद अपने घर पहुंचकर उसने खुद को भी गोली मार ली। लहूलुहान स्थिति में दोनों के स्वजन उन्‍हें लेकर गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

सम्‍भल ज‍िले के बबराला में बड़ी घटना हुई है। युवती के घर पहुंंचकर एक युवक ने उसे गोली मार दी।

कस्बा बबराला के मुहल्‍ला लाइनपार में सुमित कुमार(22) पुत्र राजेश कुमार गुरुवार की शाम तकरीबन 3:30 बजे राजघाट रोड स्थित मटरू सिंह के घर पहुंचा और उसने उसकी बेटी भूरी (20) के पेट में तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली से उड़ा द‍िया। गोली लगने की घटना के बाद से दोनों परिवारों में की चीख-पुकार मच गई। अलग-अलग समय पर दोनों घायलों को गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद ही बयान देने की बात कह रही है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी घटनास्थल का मुहाना करने के लिए अपने कैंप कार्यालय से रवाना हो गए हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर बताया जा रहा है लेकिन घटना किन कारणों से घटित हुई है, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button