राष्ट्रीय

गोवा की पूर्व राज्‍यपाल नेत्री मृदुला सिन्‍हा का निधन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : गोवा की पूर्व राज्‍यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृदुला सिन्‍हा (77) का बुधवार को निधन हो गया। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मृदुला सिन्हा जी को जनता की सेवा के लिए उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

गोवा की पूर्व राज्‍यपाल और प्रतिष्ठित साहित्‍यकार मृदुला सिन्‍हा (77) का बुधवार को निधन हो गया। पीएम मोदी और अमित शाह ने निधन पर दुख जताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शान्ति।

Related Articles

Back to top button