उत्तर प्रदेशलखनऊ

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को कुचला-मौत

 स्वतंत्रदेश लखनऊ:राजधानी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुधवार सुबह कक्षा 10 की छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। वह रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।

 

लखनऊ के गोसाईगंज के भटानी गांव में हुआ हादसा। साइकिल से स्कूल जा रही थी छात्रा। टक्कर से सदफ साइकिल से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी और भागने के चक्कर में चालक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

मामला गोसाईगंज के भटानी गांव का है। टिकनियामऊ रसूलपुर गांव निवासी मो. शारिक की भतीजी सदफ (14) क्षेत्र स्थित सुमन इंटर कॉलेज से कक्षा 10 की छात्रा थी। रोजाना की तरह बुधवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। इस बीच भटानी गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से सदफ साइकिल से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी और भागने के चक्कर में चालक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शारिक ने बताया कि कई साल पहले सदफ के पिता राशिद की मौत हो गई थी। वह ही सदफ का पाल-पोषण कर रहे थे। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ छात्रा के चाचा मो. शारिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button