उत्तर प्रदेशराज्य

शादी समाराेह से लौटते समय हुआ हादसा

स्वतंत्रदेश लखनऊ :जिले के यमुनापार इलाके में बुधवार तड़के दिल दहलाने वाले घटना हुई। कोरांव थाना क्षेत्र के जवाइन गांव के पास तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई। कार ड्राइवर पिंटू भारतीया (25), उसकी पत्नी स्वाती (22) और गाड़ी मालिक अनिल सिंह (30) की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने अनिल के घरवालों को खबर दी। अनिल की पत्‍नी सुमन ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन कहां और किसकी शादी में जा रहे थे। यह नहीं बताया था।

लॉज किराए पर उठाते थे अनिल, पिंटू को रखा था कार का ड्राइवर

कोरांव-मेजा मार्ग पर जली हुई कार देखकर सुबह ग्रामीणों में खलबली मच गई। खबर पाकर एसपी यमुनापार, सीओ और कोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। कार की चेचिस नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता चला तो घरवालों को खबर दी गई। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इसकी छानबीन हो रही है। पुलिस के मुताबिक, औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र स्व. अमृत लाल लॉज बनवाने के बाद उसे किराए पर उठाता था। महुआरी गांव का ही पिंटू था, जो अनिल सिंह की कार चलाता था।

पिंटू ने स्‍वाती से किया था प्रेम विवाह

पिंटू ने कुछ साल पहले जसरा की रहने वाली स्वाती से प्रेम विवाह किया था। घटना स्थल पर पहुंचे पड़ोसी सावन ने पुलिस को बताया को बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पिंटू अपनी पत्नी व गाड़ी मालिक अनिल के साथ घर से निकले थे। हालांकि वह कहां के लिए गए थे, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। कोरांव इंस्पेक्टर का कहना है कि अनिल की पत्नी सुमन से जब बात की गई तो उन्होंने शादी समारोह में जाने की बात बताई, लेकिन कहां और किसके घर जाना था, यह जानकारी नहीं दे सकीं।

 

पुलिस हर बिंदु पर कर रही पड़ताल

वहीं, ग्रामीणों में कई और तरह की चर्चा है। एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा का कहना है कि एक महिला और दो पुरुष की मौत हो हुई। प्रथम दृष्ट्या हादसा लग रहा है। जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button