उत्तर प्रदेशराज्य

आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या से कर्मभूमि गोरखपुर रवाना

स्वतंत्रदेश , लखनऊ : रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को ऐतिहासिक पल के साक्षी एवं सूत्रधार सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को रामनगरी से अपनी कर्मभूमि गोरखपुर रवाना हो गए। वह गोरखपुर में शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पूजन के बाद वनटंगिया समाज के लोगों के साथ दीपावाली मनाएंगे।

CM Yogi Adityanath अयोध्या से गोरखपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन किया।

अयोध्या से गोरखपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ कारसेवक पुरम का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह भी राम की पैड़ी का निरीक्षण करने के बाद यात्री निवास पर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद वह गोरखपुर हुए रवाना। गोरखपुर में आज वन टांगिया समाज के लोगों के साथ दीपावली मनाएंगे। आज शाम को उनका गोरखनाथï मंदिर में पूजा भी करने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button