अन्तर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान के 11 सैनिकों को किया ढेर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :उत्तरी कश्मीर में शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना (बार्डर एक्शन टीम) की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 11 सैनिक मार गिराए। सरहद पार आतंकियों के लांचिंग पैड, बंकर, आयुध और तेल डिपो को तबाह कर दिया। इस बीच उड़ी से गुरेज तक देश के दुश्मनों के नापाक मंसूबों को नाकाम करते हुए पांच जवान शहीद हो गए। भारत की तरफ से की गई कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को समन भेजा है। न्यूज एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने देर रात बयान जारी कर कुबूला कि भारतीय सेना की कार्रवाई में उसे काफी नुकसान हुआ है। उसने एक सैनिक के मारे जाने और पांच के घायल होने की पुष्टि की है।

दीपावली के त्योहार से पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान ने बेवजह गोलाबारी कर भारतीय जवानों को उकसाया।

भारत के तीखे हमले से बौखलाए पाक ने तोप और मोर्टार से गोले दागे। इसमें सेना ही नहीं, आम लोगों को भी निशाना बनाया। इस दौरान चार आम नागरिकों की जान चली गई। सेना से कई जवानों सहित आम नागरिक भी घायल हुए हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। जानकारों का कहना है कि सरहद पर कई सालों बाद ऐसे हालत बने हैं।

दूसरी बार में आठ मारे

पड़ोसी देश की इस हरकत के बाद भारतीय जवानों ने दूसरी बार पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भारी तबाही मचाई। नौगाम और गुरेज के सामने पाक सेना का आयुध डिपो, ईंधन डिपो, एक चौकी व एक बंकर के अलावा आतंकियों के दो लांचिंग पैड को तबाह कर दिया। हाजीपीर सेक्टर में एक पाक चौकी को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर सूत्र बताते हैं कि जवाबी कार्रवाई में उसके आठ सैनिक भी मारे गए हैं। इस तरह भारतीय सेना ने पाक के कुल 11 सैनिक मार गिराए।

Related Articles

Back to top button